मुख्यमंत्री धामी से सल्ट क्षेत्र के विधायक महेश सिंह जीना ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास में सल्ट क्षेत्र के विधायक महेश सिंह जीना ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री को उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक पारंपरिक पहाड़ी उत्पाद भेंट किए, जिनमें प्रमुख रूप से स्थानीय पहाड़ी सब्जी, जैविक कृषि उत्पाद एवं पहाड़ की प्राकृतिक खाद्य सामग्री शामिल थीं।
मुख्यमंत्री ने विधायक की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहाड़ी उत्पाद न केवल उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं, बल्कि प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय उत्पादकों की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों के उपयोग और प्रोत्साहन से पहाड़ की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि औपचारिक भेंट (Courtesy Gifts) के रूप में उत्तराखण्ड के स्थानीय, पारंपरिक एवं जैविक उत्पादों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। महिला स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय कारीगरों और किसानों को इसका प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिलता है।
उन्होंने यह भी अपील की कि सभी जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, संस्थान एवं विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठन अपने कार्यक्रमों और औपचारिक मुलाकातों में उत्तराखण्ड के पारंपरिक उत्पादों और अन्य स्थानीय सामग्री को सम्मानपूर्वक अपनाएँ। इससे “ Local to Global” के संकल्प को और मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय उत्पादों के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

The post मुख्यमंत्री धामी से सल्ट क्षेत्र के विधायक महेश सिंह जीना ने की शिष्टाचार भेंट first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के माध्यम से हमारे पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिल रही है व्यापक पहचान – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Fri Dec 12 , 2025
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईआरडीटी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा तैयार की गई ‘मेरी योजना’ पुस्तकों को लेकर आयोजित विचार गोष्ठी में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मेरी योजना पोर्टल उत्तराखण्ड (myscheme.gov.in) का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!