शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी है खेल : खेल मंत्री रेखा आर्या

देहरादून : खेल मंत्री रेखा आर्या ने उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित अनिल नेगी स्मृति शूटिंग चैंपियनशिप 2026 के विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में रश्मि खत्री महिला वर्ग और जितेंद्र नेगी पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे।

उत्तरांचल प्रेस क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की कुंजी है ।उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं इसलिए उनका पूर्ण स्वस्थ समाज के लिए एक धरोहर समान है। खेल मंत्री ने कहा कि पत्रकारों को भी अपनी दिनचर्या में रोजाना कम से कम एक घंटा किसी न किसी खेल के लिए निकलना चाहिए।

प्रतियोगिता के महिला वर्ग में रश्मि खत्री पहले, नेहा विष्ट दूसरे और सुलोचना पयाल तीसरे स्थान पर रही। वहीं पुरुष वर्ग में जितेंद्र नेगी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि मुकेश राजपूत दूसरे और पवन नेगी तीसरे स्थान पर रहे। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा, महामंत्री योगेश सेमवाल, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, सोबन गुसांई, मीना नेगी, सुरेश शर्मा, रश्मि खत्री, सुलोचना पयाल, अनिल चंदोला, राजकिशोर तिवारी, अभिषेक मिश्रा देवेंद्र नेगी आदि उपस्थित रहे।

The post शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी है खेल : खेल मंत्री रेखा आर्या first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर दिया निर्देश, तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया

Mon Feb 2 , 2026
देहरादून : खेल मंत्री रेखा आर्या ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी दिए जाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस बारे में सोमवार को मुख्य सचिव को पत्र लिखा। अपने कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!