खेल मंत्री रेखा आर्या ने अपना काफिला रुकवा कर बच्चों के साथ कुछ देर खेला वॉलीबॉल, नियमित अभ्यास के लिए किया प्रोत्साहित 

चंपावत : कुमाऊं संभाग के भ्रमण के दौरान प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने चंपावत जनपद में सड़क किनारे कुछ बच्चों को नेट पर वॉलीबॉल खेलते हुए देखा तो वह अपने आप को रोक नहीं पाई। कैबिनेट मंत्री ने अपना काफिला रुकवा कर बच्चों के साथ कुछ देर तक वॉलीबॉल खेली और उन्हें नियमित अभ्यास के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रदेश के खेल मंत्री रेखा आर्या पिथौरागढ़, चंपावत और हल्द्वानी के दौरे पर थी। शाम के समय वह चंपावत जनपद में राज्य स्थापना के रजत जयंती अवसर पर आयोजित एक पुस्तक मेले में सम्मिलित होने गई। वहां से निकलते समय उन्होंने पास में एक मैदान में बच्चों को वॉलीबॉल खेलते हुए देखा। उसके बाद कैबिनेट मंत्री ने अपना काफिला रुकवाया और बच्चों के साथ वॉलीबॉल खेलने लगी।

कुछ देर खेलने के बाद उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें नियमित रूप से अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्रों में बच्चों को विभिन्न खेलों का नियमित अभ्यास करते हुए देखना अपने आप में एक सुखद अनुभूति है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों और युवाओं की यही लगन एक दिन देश को खेल के क्षेत्र में बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करेगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया पदक विजेताओं को सम्मानित

Sat Nov 8 , 2025
हल्द्वानी : खेल मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर इंपीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आंचल मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता का आयोजन नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा किया गया था। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!