रणनीतिक विचारक, स्वराज्य के समर्थक थे शिवाजी महाराज: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक और महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर उन्हें कोटिशः नमन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उनके अद्वितीय शौर्य, साहस और सुशासन को याद करते हुए उन्हें राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने पराधीनता के दौर में स्वाभिमान और स्वराज का शंखनाद कर राष्ट्र चेतना को नई दिशा दी।। उनकी दूरदर्शी रणनीति, प्रजा के प्रति संवेदनशीलता और धर्म-संस्कृति की रक्षा के प्रति समर्पण आज भी समाज को दिशा देने का काम करता है।

उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज के आदर्श और विचार हमें राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और उनके बताए रास्ते पर चलकर ही एक सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण संभव है।

The post रणनीतिक विचारक, स्वराज्य के समर्थक थे शिवाजी महाराज: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सौर ऊर्जा में उत्तराखंड की 1 गीगावाट क्लब में एंट्री, ग्रीन एनर्जी की दिशा में बड़ी छलांग

Thu Feb 19 , 2026
देहरादून : उत्तराखंड ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए राज्य में स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता को 1 गीगावाट (1000 मेगावाट) से अधिक के स्तर पर पहुँचा दिया है। नवीनतम आँकड़ों के अनुसार राज्य में कुल स्थापित सौर क्षमता लगभग 1027.87 मेगावाट से अधिक हो […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!