घुसपैठियों, बांग्लादेशी और संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित कर की जाएगी सख्त कार्रवाई

देहरादून : उत्तराखंड पुलिस ने राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सघन सत्यापन शुरू किया है। यह विशेष अभियान सभी जनपदों में सर्किल, थाना और चैकी स्तर पर संचालित किया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत मल्टी स्टोरी अपार्टमेंटस, आश्रम, धर्मशालाएं, किराये के मकान, फ्लैट, पीजी, होम-स्टे, होटल एवं गेस्ट हाउस में रहने वाले व्यक्तियों का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही प्रॉपर्टी डीलर, रियल एस्टेट एजेंट एवं ब्रोकर का सत्यापन भी किया जाएगा। बिना पुलिस सत्यापन किरायेदारी कराने अथवा संदिग्ध व्यक्तियों को आश्रय देने वालों पर कठोर कार्रवाई कर जाएगी।

होम डिलीवरी सेवाओं, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़े डिलीवरी एजेंटों, सिक्योरिटी एजेंसी स्टाफ, कैब संचालकों तथा इंडस्ट्रियल एरिया में ठेकेदारों का भी विशेष सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। Amazon, Zomato, Blinkit  सहित विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं से संबद्ध कर्मचारियों की पहचान एवं सत्यापन प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाएगी।

अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए आधुनिक तकनीकी साधनों एवं केंद्रीय डाटाबेस का उपयोग किया जाएगा। National Intelligence Grid (NATGRID), CCTNS, ICJS सहित अन्य केंद्रीय/राज्य सुरक्षा पोर्टलों के माध्यम से सूचना मिलान एवं सटीक विश्लेषण किया जाएगा।

अवैध रूप से निवास कर रहे प्रवासियों, विशेष रूप से अवैध घुसपैठियों, बांग्लादेशी तथा वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी ठहरे हुए विदेशी नागरिकों की पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

The post घुसपैठियों, बांग्लादेशी और संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित कर की जाएगी सख्त कार्रवाई first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट

Mon Feb 16 , 2026
खटीमा : पुष्कर सिंह धामी से रविवार को उनके पैतृक निवास ग्राम नगरा तराई, खटीमा (जनपद उधम सिंह नगर) में भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने राजनाथ सिंह द्वारा प्रेषित पत्र सौंपते हुए जौनसार-बावर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!