6 से 8 नवंबर तक होगी पटाखों की बिक्री, लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा दुकानों का आवंटन; सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश

पौड़ी : दीपावली पर्व के मद्देनजर पटाखों की दुकानों के आवंटन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को थाना पौड़ी में बैठक आयोजित की गई। संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान निर्धारित करने के साथ ही दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों पर चर्चा की गई।

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बताया कि दीपावली के अवसर पर 6 से 8 नवंबर तक पटाखों की दुकानें नए बस अड्डे की ऊपरी मंजिल स्थित पार्किंग तथा रामलीला मैदान में लगाई जाएंगी। दुकानों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा, ताकि सभी इच्छुक व्यापारियों को समान अवसर मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवंटित दुकानदार निर्धारित स्थान पर ही पटाखों की बिक्री करेंगे।

उन्होंने व्यापारियों को पटाखों की बिक्री के दौरान अग्नि सुरक्षा सहित सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए, ताकि दीपावली के दौरान सुरक्षित माहौल बना रहे। बैठक में व्यापार सभा अध्यक्ष विनय शर्मा, कोतवाली प्रभारी जयपाल नेगी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी महताब अली सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रामायण – भाग 1 : भारतीय संस्कृति, आस्था और गौरव का भव्य सिनेमाई उत्सव

Sun Nov 8 , 2026
नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में तैयार हो रही महत्वाकांक्षी फिल्म. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश समेत कई सितारे निभाएंगे प्रमुख भूमिकाएं. मुंबई। भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सनातन परंपरा की अमूल्य विरासत ‘रामायण’ को अब बड़े पर्दे पर एक भव्य और आधुनिक सिनेमाई स्वरूप […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!