विशाल सैनी ने लहराया परचम, बने जिला ग्रामोद्योग अधिकारी

रुड़की।  पीसीएस में सिलेक्शन पाने वाले छात्रों के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, उनके घर लोग मिठाई लेकर पहुंच रहे हैं और बच्चे की सफलता पर बधाई देकर उनका मुंह मीठा करा रहे हैं। इसी कड़ी में रुड़की निवासी विशाल सैनी का जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के रूप में चयन होने पर परिजनों में जहां खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं शहरवासियों, समाज के लोगों ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। वहीं बेटे की सफलता पर परिजन, रिश्तेदार और आस-पड़ोस के लोग बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि वास्तव में लंबे समय के इंतजार के बाद विशाल सैनी को सफलता मिली है। यह बेहद ही खुशी का पल है।

वहीं परिजनों ने कहा कि वह अपने बच्चे की सफलता पर बेहद खुश है और उन्होंने कभी बेटे को नहीं टोका और न ही उन्हें निराश होने दिया। आज यही कारण है कि उनके बेटे ने भी उन्हें निराश नहीं किया और एक अधिकारी के रूप में सिलेक्शन पाकर अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया। वहीं विशाल सैनी ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बस शिद्दत से अपनी पढ़ाई करनी चाहिए, जो व्यक्ति धैर्य रखता है, उसे निश्चित ही सफलता मिलती है। वह भी 8 साल के लंबे इंतजार के बाद आज सफलता की सीढ़ी चढ़ पाए हैं। उनका प्रयास था कि वह आईएएस के रूप में अपनी सेवाएं देंगे, लेकिन उन्हें बार-बार असफलता का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार उन्होंने अपने आप को साबित किया और आज वह सफलता की सीढ़ी चढ़ पाए। उन्होंने कहा कि वह फिर से आईएएस के लिए प्रयास करेंगे, ताकि उनका सपना पूरा हो सके। बाद में परिजनों व रिश्तेदारों ने मिठाई खिलाकर विशाल सैनी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बहुगुणानगर को बचाने की कवायद शुरू, 50 करोड़ से होगा भूधंसाव क्षेत्र का ट्रीटमेंट

Thu Jun 4 , 2026
कर्णप्रयाग (चमोली)। लंबे इंतजार और आंदोलन के बाद आखिरकार बहुगुणानगर भूधंसाव प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा कार्य शुरू हो गया है। शासन से स्वीकृत 50 करोड़ रुपये की धनराशि से सिंचाई विभाग ने विधिवत भूमि पूजन के साथ भू-स्खलन और भूधंसाव प्रभावित क्षेत्र के ट्रीटमेंट कार्य का शुभारंभ कर दिया। इस […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!