पौड़ी गढ़वाल : जनता मिलन में 34 शिकायतों पर सुनवाई, अधिकांश का मौके पर हुआ निस्तारण

पौड़ी : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने विभिन्न विभागों से संबंधित 34 शिकायतें दर्ज की गयी सिसमें से अधिकांश का मौके पर हीं निस्तारण किया गया जबकि अवशेष पर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्राथमिकता के अधार पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए निस्तारण के निर्देश दिये। 

जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन, ई-ऑफिस तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को निर्धारित समयावधि में राहत उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

भिताई मल्ली निवासी रणवीर सिंह ने शिकायत की कि 22 जुलाई की अतिवृष्टि से उनके आवासीय भवन के आगे का पुश्ता क्षतिग्रस्त होने से मकान को खतरा उत्पन्न हो गया है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को वीबीजीवाई के अंतर्गत पुश्ते के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। न्यू विकास कॉलोनी निवासी एजाज अंसारी ने आसपास के घरों का ड्रेनेज का पानी उनके मकान में घुसने की शिकायत की, जिस पर अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका को संबंधित पक्षों के साथ बैठक कर शीघ्र एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, विकासखंड पौड़ी के थली गांव निवासी शकुंतला देवी ने वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की शिकायत रखी, जिस पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर पेंशन का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त अन्य शिकायतों के भी त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

जनता मिलन के अलावा सीएम हेल्पलाइन, जनदर्शन, पत्राचार एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर भी जिला प्रशासन प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। सुनीता देवी, ग्राम सिन्दूडी बडी की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुश्ते के पुनर्निर्माण हेतु स्थल निरीक्षण के बाद आगणन तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। मनमोहन सिंह रावत, ग्राम बैंगवाड़ी की आपदा मुआवजा संबंधी शिकायत पर राजस्व विभाग ने पुनः जांच कर पी-20 की कार्रवाई पूर्ण कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं, राजेन्द्र सिंह रावत, एमआईसी रोड, पौड़ी द्वारा गायों के चारे की उपलब्धता संबंधी शिकायत पर पशुपालन विभाग ने बताया कि सीएफबी भूसे की मांग संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है तथा उपलब्ध होते ही शिकायतकर्ता को प्राथमिकता के आधार पर चारा उपलब्ध कराया जाएगा।

इस अवसर पर डीएफओ महातिम यादव, एडीएम एफ आर चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, डीडीओ रमेश चंद्र, सीएमओ शिवमोहन शुक्ला, सीवीओ डॉ विशाल शर्मा, जिला शिक्षाधिकारी (प्राथमिक) अंशुल बिष्ट, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि विवेक सेमवाल, विद्युत अभिनव रावत, जल संस्थान टी एस रावत, पीएमजीएसवाई परशुराम चमोली, जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन भंडारी,  परियोजना अधिकारी उरेडा चंद्रप्रकाश उपाध्याय, एसडीओ वन आयशा बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, जिला खनन अधिकारी अनिल मुयाल, ईओ नगर पालिका संजय कुमार, एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल, ईडीएम सचिन भट्ट सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Share
error: Content is protected !!