मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना एवं टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन की प्रगति के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना एवं टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन की प्रगति के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दोनों परियोजनाओं के कार्य तेज गति से करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर प्रस्तावित रेलवे स्टेशनों के आस-पास के क्षेत्रों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जाए। इसके लिए लोक निर्माण विभाग और रेल विकास निगम समन्वय के साथ कार्य करे।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना की एस्केप टनल को समानांतर सड़कों के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी कार्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को कर्णप्रयाग से बागेश्वर तक रेल लाइन के विस्तार की संभावना पर भी कार्य करने हेतु निर्देश दिए।

The post मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना एवं टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन की प्रगति के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक  first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कार्यशाला में बोले मुख्यमंत्री धामी, शी फॉर स्टेम के तहत जिले में पांच छात्राओं को दी जाएगी छात्रवृत्ति

Thu Feb 12 , 2026
देहरादून : अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस के अवसर पर उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय, सुद्धोवाला में आयोजित ‘शी फॉर स्टेम उत्तराखण्ड’ कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की 20 प्रतिभाशाली छात्राओं को 50-50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!