हरिद्वार में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, घाटों पर चला सफाई अभियान

हरिद्वार : राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, दिल्ली के दिशा-निर्देशों के तहत 16 मार्च से 31 मार्च 2026 तक “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला गंगा संरक्षण समिति हरिद्वार के तत्वावधान में गंगा घाटों, एसटीपी प्लांट और कार्यालय परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान सभी ने गंगा को स्वच्छ बनाये रखने की शपथ ली l

पेय जल निगम की परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल के द्वारा जगजीतपुर स्थित 68 MLD एसटीपी प्लांट का छात्रों एवं स्थानीय लोगों के साथ भ्रमण कराया गया l इस दौरान उन्होंने घरों से निकलने वाले सीवर एवं अपशिष्ट, दूषित जल को शोधन करने की प्रक्रिया से अवगत कराया l

साथ ही सत्यदेव आर्य जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे ने बताया की यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश मे गंगा की स्वच्छता के प्रति लोगों मे जागरूकता हेतु चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज जनपद हरिद्वार मे जल संस्थान हरिद्वार के द्वारा गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिस दौरान लगभग 50 किलो प्लास्टिक वेस्ट इकट्ठा किया गया l

इसी क्रम मे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रूड़की के द्वारा कार्यालय परिसर मे स्वच्छता अभियान चलाकर लगभग 50 किलो प्लास्टिक वेस्ट इकठ्ठा किया एवं सभी कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गयी l उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न घाटों पर नगर निगम हरिद्वार के माध्यम स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा l

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एलपीजी की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, जिले में क्यूआरटी टीमों की छापेमारी, 69 गैस एजेंसियों और 25 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, विकासनगर में 5 घरेलू सिलेंडर जब्त

Mon Mar 16 , 2026
देहरादून : एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शत्प्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी। जिलाधिकारी […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!