क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की पहल से डोईवाला में 16 मार्च को रोजगार मेला, 35 से अधिक कंपनियां लेंगी साक्षात्कार, 900 से अधिक पदों पर मिलेंगे नौकरी के अवसर

देहरादून : क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून के द्वारा शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला देहरादून में 16 मार्च 2026 को पूर्वाहन 10:00 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग, हॉस्पिटेलिटी सर्विस, फार्मा, टेलीकॉम, ई-कॉर्मर्स सेल्स एण्ड मार्केटिंग आदि क्षेत्रों की प्रतिष्ठित 35 से अधिक नियोजकों द्वारा 900 से अधिक पदों हेतु साक्षात्कार आयोजित कर बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किया जायेंगे। रोजगार मेले में आठवीं, हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा आदि शैक्षिक योग्यताधारी अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जा सकता है। अभ्यर्थी नीचे दिये गये QR Code के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर रोजगार मेले में निःशुल्क भाग लेकर लाभ उठा सकते हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मनाया गया मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन डे

Sat Mar 14 , 2026
कोटद्वार : भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन डे बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एंकरिंग से हुई, जिसका संचालन रूपाक्षी और आफरीन नाम की छात्राओं द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो.पी. एस. राणा ने अपनी प्रेरणादायक स्पीच दी और छात्रों को […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!