धामी के नेतृत्व में समग्र विकास की राह पर उत्तराखंड : विधायक टम्टा

पुलिस मैदान में आयोजित हुआ जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम

गोपेश्वर (चमोली)। थराली के भाजपा विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य समग्र विकास की राह पर चल पड़ा है। उन्होंने सभी लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार का चार साल का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। पुलिस मैदान गोपेश्वर में जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि टम्टा ने कहा कि मौजूदा सरकार युवाओं को रोजगार, महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। चारधाम यात्रा और ग्रामीण यातायात को सुगम बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास में उत्तराखंड राज्य छलांग लगा रहा है।

इस दौरान कार्यक्रम में 254 लोगों को योजनाओं का लाभ देते हुए 28 लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। जनपद के 40 विभागों की ओर से स्टाॅल भी लगाए गए। इस दौरान विभागों की ओर से सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों के योजनाओं में आवेदन पत्र जमा किए गए। उद्यान तथा समाज कल्याण विभाग की ओर से 28 लाभार्थियों को चेक प्रदान किए गए। बाल विकास विभाग की ओर से आठ महिलाओें को महालक्ष्मी किट प्रदान किए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 73 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवाईयां वितरित की गई। आयुर्वेदिक विभाग की ओर से 14 लोगों की जांच कर उपचार किया गया। पशुपालन विभाग ने 29 पशु पालकों को दवा उपलब्ध कराई। समाज कल्याण, श्रम, सहकारिता, कृषि, उद्यान, डेरी, पूर्ति विभाग समेत तमाम विभागों की ओर से स्टालों के जरिए योजनाओं की जानकारी दी गई।

इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट तथा विधायक भूपाल राम टम्टा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर दायित्वधारी हरक सिंह नेगी व रामचंद्र गौड़, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बत्र्वाल, महामंत्री अरूणा मैठाणी व विनोद कनवासी, पालिकाध्यक्ष संदीप रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष पुष्पा पासवान, चंद्रकला तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी आनंद सिंह भाकुनी समेत समेत तमाम अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पुलिस मैदान में आयोजित कार्यक्रम में लोक कलाकारों और छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में महिला मंगल दलों, सूचना विभाग के सांस्कृतिक दलों, सुबोध प्रेम विद्या मंदिर, पीस पब्लिक स्कूल, जीजीआईसी गोपेश्वर, गोपीनाथ संगीतशाला, पीजी कालेज गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं और महिला मंगल दल झींझी की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों को अभिभूत किया।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उपलब्धियां का कालखंड रहे सरकार के चार साल – रेखा आर्या

Mon Mar 23 , 2026
हल्द्वानी में आयोजित जन-जन की सरकार कार्यक्रम में बोली कैबिनेट मंत्री हल्द्वानी। सोमवार को हल्द्वानी स्थित खंड विकास कार्यालय सभागार में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सरकार के 4 साल के कार्यकाल को उपलब्धियां से भरा […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!