पौड़ी गढ़वाल : गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वन विभाग के अधिकारियों को ठोस रणनीति बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। पौड़ी स्थित सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में उन्होंने गुलदार प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, नियमित गश्त बढ़ाने और वन्यजीवों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने को कहा।
 
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि गुलदार प्रभावित गांवों में वन विभाग की टीमें सक्रिय रहें और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त के साथ निगरानी सुनिश्चित की जाए। आवश्यकता के अनुसार पिंजरे लगाए जाएं तथा गुलदार को पकड़ने के लिए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए।
 
उन्होंने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम के लिए अल्पकालिक उपायों के साथ दीर्घकालिक कार्ययोजना भी तैयार की जाए। प्रभावित क्षेत्रों में गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रभावी निगरानी तंत्र विकसित किया जाए, ताकि संभावित खतरे की समय रहते जानकारी मिल सके और आवश्यक कदम उठाए जा सकें। साथ ही ग्रामीणों को वन्यजीवों की गतिविधियों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को ठोस रणनीति बनाए वन विभाग : डॉ. धन सिंह रावत

Tue Nov 10 , 2026
गुलदार प्रभावित गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश, ग्रामीणों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं पौड़ी। जनपद में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वन विभाग को […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!