CM धामी ने 12 मानचित्रकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कृषि सशक्तिकरण पर जोर

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शासकीय आवास में कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत मानचित्रक के पद पर चयनित 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी अभ्यर्थी अपने कार्य क्षेत्र में पूरी ईमानदारी और लगन से कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के बाद प्रदेश में अब तक 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की युवाओं के प्रति प्रतिबद्धता और सुशासन का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, साथ ही मिलेट के उत्पादन और विपणन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार तथा फसल विविधीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त राज्य में सेब, कीवी, बागवानी एवं औषधीय पौधों की खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, सचिव कृषि एस.एन. पाण्डेय, अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव एवं कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड : 14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा रहेगा टोल मुक्त, डीएम ने दिए निर्देश

Sun Apr 12 , 2026
देहरादून :  देहरादून में 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनज़र जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रधानमंत्री Narendra Modi के देहरादून दौरे और जसवंत सिंह ग्राउंड, गढ़ी कैंट में आयोजित कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!