बिजली के तारों में झूल रहे बंदर, राहगीर परेशान

कर्णप्रयाग (चमोली)। नगर क्षेत्र में बंदरों का उत्पात से बढ़ता ही जा रहा है। बाजार के आम चैराहों पर आते जाते राहगीरों पर झपटा मारकर नुकसान पहुंचाते है। जिससे लोगों का आम रास्तों पर चलना मुश्किल हो रहा है। बंदरों द्वारा घरों में जबरदस्ती घुस कर खाद्यय सामग्रीयों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। आरती देवी का कहना है कि स्कुल जाने वाले रास्तों पर बंदरों का जमावाड़ा लगा रहता है। जिससे बच्चों को विद्यालय आने जाने में डर लगा रहता है। मैन मार्केट में फल सब्जी बिक्रेता सोहन सिंह का कहना है कि बंदर का झुण्ड झपटा मारकर फल सब्जीयां उठाकर ले जाते है जिससे आर्थिक नुकसान होता है। वहीं बाजारों में बंदर बिजली के तारों में झूलते हुए दिखाई देते है। जिससे काई बड़ा नुकसान होने का खतरा बना रहता है।  संतोष, अजय, निरज, शोभा, नितिश, वेदांत, आदि ने मांग की है कि नगर पालिका तथा वन विभाग को जगह- जगह बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाना चाहिए।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी

Sat May 2 , 2026
घबराएं नहीं, टेस्टिंग के लिए है यह अलर्ट देहरादून। शनिवार को राज्य में सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से एक परीक्षण अलर्ट जारी किया जाएगा। इस परीक्षण का उद्देश्य राज्य में स्थापित आपातकालीन सूचना प्रसारण प्रणाली की कार्यक्षमता का मूल्यांकन करना तथा यह सुनिश्चित करना है कि आपदा की स्थिति […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!