जिला सूचना अधिकारी पद पर प्रियंका जोशी ने संभाला कार्यभार

देहरादून : जनपद देहरादून में जिला सूचना अधिकारी के पद पर प्रियंका जोशी ने अपने स्थानांतरण के उपरांत 21 अप्रैल 2026 को विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला सूचना परिवार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण के दौरान कार्यालय में एक संक्षिप्त स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्मिकों ने प्रियंका जोशी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं व्यक्त कीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विभागीय कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने टीम वर्क को प्राथमिकता देते हुए जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष पर बरसीं रुचि भट्ट, आक्रोश रैलियों का ऐलान

Wed Apr 22 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने संसद में महिला आरक्षण बिल को रोकने को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। गोपेश्वर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार महिलाओं को संसद में […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!