कोटद्वार नगर निगम द्वारा स्वच्छता सेवा अभियान का आयोजन, महापौर ने स्वच्छ व विकसित कोटद्वार का दिलाया संकल्प

कोटद्वार :  नगर निगम द्वारा आयोजित “स्वच्छता सेवा – विशेष स्वच्छता अभियान” के अंतर्गत नगर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोटद्वार नगर निगम के महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से नगर निगम द्वारा स्वच्छता सेवा अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

महापौर शैलेन्द्र रावत ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक सतत प्रयास है। नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने के लिए नगर निगम द्वारा नियमित रूप से विशेष सफाई अभियान, जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं सामूहिक श्रमदान आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और नगर निगम के प्रयासों में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि “स्वच्छ कोटद्वार – विकसित कोटद्वार” का लक्ष्य शीघ्र साकार हो सके।

इस अवसर पर संत निरंकारी सेवा संस्था का भी सराहनीय सहयोग रहा, जिन्होंने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्वच्छता कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त पी.एल. शाह जी, नगर अध्यक्ष विकास दीप मित्तल, पार्षद कविता मित्तल जी, पार्षद विपिन डोबरियाल, पार्षद हिमांशु वर्मा, पार्षद परमेंद्र रावत, पार्षद अमित नेगी, पार्षद जे पी बहुखंडी, पार्षद सुखपाल शाह, पार्षद दीपक पाठक, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष कुंज अग्रवाल, पार्षद सुखपाल शाह, पार्षद जे पी बहुखंडी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शोभित अग्रवाल, संजय रावत, राकेश देवरानी, अजय सहित सभी सम्मानित क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

अंत में महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत ने सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही स्वच्छता अभियान को सफलता मिलती है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पाबौ में किसान दिवस का हुआ आयोजन, किसानों ने रखे अपने सुझाव

Fri Apr 10 , 2026
  पाबौ : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन पर विकासखंड पाबौ सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों ने किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी समस्याएं भी सुनीं। कार्यक्रम में करीब 100 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया। किसान दिवस की अध्यक्षता […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!