आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन की पूर्व छात्रा अंजलि असवाल बनीं मिस उत्तराखण्ड 2026

लैंसडाउन : आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन की पूर्व छात्रा अंजलि असवाल ने देहरादून स्थित सेंट्रियो मॉल में आयोजित भव्य ग्रैंड फिनाले में मिस उत्तराखण्ड 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।

अंजलि ने वर्ष 2018 में आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन से अपनी स्कूली शिक्षा पूर्ण की। विद्यालय में रहते हुए उन्होंने मंचीय गतिविधियों एवं खेल प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लिया। अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और प्रभावशाली मंचीय उपस्थिति के माध्यम से उन्होंने विद्यालय में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। इससे पूर्व, वर्ष 2020 में उन्होंने मिस लैंसडाउन का खिताब भी अपने नाम किया था।

अंजलि की इस शानदार उपलब्धि से उनके परिवार, लैंसडाउन तथा आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन परिवार में हर्ष और गर्व का वातावरण है। उनकी सफलता विशेष रूप से युवाओं एवं छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है और यह संदेश देती है कि आत्मविश्वास, प्रतिभा एवं दृढ़ संकल्प के साथ अपने सपनों को साकार किया जा सकता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने विद्यालय प्रबंधन, समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों की ओर से अंजलि असवाल को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की। आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन को अपनी प्रतिभाशाली पूर्व छात्रा की इस उपलब्धि पर गर्व है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

Tue Oct 6 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के तीन दिवसीय भ्रमण पर आए हरियाणा के युवाओं ने भेंट की। युवाओं ने मुख्यमंत्री से अपने भ्रमण के अनुभव साझा करते हुए राज्य में कनेक्टिविटी, पर्यटन, होम-स्टे, सौर ऊर्जा, सीमांत क्षेत्रों के विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!