अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व सैनिक की बेटी को लैपटॉप प्रदान करने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आपदा प्रभावित परिवारों को भी बांटी सहायता राशि

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में दिवंगत पूर्व सैनिक की पुत्री देहरादून के जैंतनवाला निवासी कशिश थापा को उपनल के सीएसआर मद से पठन-पाठन के लिए लैपटॉप प्रदान किया। गौरतलब है कि दिवंगत पूर्व सैनिक राइफलमैन अशोक कुमार थापा की धर्मपत्नी वीर नारी कविता थापा ने अपनी पुत्री की पढ़ाई के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से लैपटॉप उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था, जिस पर मंत्री जोशी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए लैपटॉप उपलब्ध कराया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कशिश थापा को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है और समाज तथा राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी आजीविका संवर्धन के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उन्हें मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुच्छुपानी एवं अन्य क्षेत्र में आपदा में क्षतिग्रस्त दुकानों से प्रभावित 15 परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹40-40 हजार की सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। उन्होंने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा, ज्योति कोटिया, निर्मला थापा, ग्राम प्रधान आशू थापा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान

Sun Mar 8 , 2026
महिला दिवस इस बार नयी थीम के आधार पर मनाया गया मुख्यमंत्री और महिला सशक्तिकरण मंत्री ने किया सम्मानित देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य सेवक सदन में “नारी तू नारायणी, कहानी उनकी प्रेरणा सबकी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महिला […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!