मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं और उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनका व्यक्तित्व धैर्य, मर्यादा, त्याग, तपस्या, नैतिक आचरण, सदाचार एवं परोपकार जैसे गुणों का अनुपम उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम ने अपने जीवन की प्रत्येक कठिनाई का सामना जिस आदर्श और धैर्यपूर्ण तरीके से किया, वह सम्पूर्ण मानव समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करें। उन्होंने कामना की कि रामनवमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तकनीकी शिक्षा के विस्तार को खुलेंगे 8 नये पाॅलीटेक्निक काॅलेज – डाॅ. धन सिंह रावत

Thu Mar 26 , 2026
कहा – विभाग में लम्बे समय से रिक्त व पदोन्नति के पदों को भरना होगी प्राथमिकता विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का रखें ध्यान देहरादून : तकनीकी शिक्षा के विस्तार को प्रदेश में आठ नये पाॅलीटेक्निक काॅलेजों की स्थापना की जायेगी। साथ ही विश्वविद्यालय के समस्त […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!