आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

• आध्यात्मिक जागरूकता के विषय पर बातचीत

ऋषिकेश: 18 मार्च।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में श्री श्री रविशंकर जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित श्री श्री रविशंकर जी द्वारा स्थापित आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था विश्वभर में शांति, योग और मानवीय मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उनके मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है, जो उत्तराखंड जैसे आध्यात्मिक प्रदेश के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।

श्री श्री रविशंकर जी ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए राज्य की उन्नति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य इसे वैश्विक स्तर पर विशिष्ट पहचान प्रदान करते हैं और इसे और सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। मुख्यमंत्री ने संत-महात्माओं के मार्गदर्शन को राज्य के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण बताया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

WhatsApp कॉलिंग होगी और क्लियर, जल्द मिलेगा नॉइज कैंसलेशन फीचर

Thu Mar 19 , 2026
दिल्ली : अगर आप भी WhatsApp का इस्तेमाल मैसेजिंग के साथ-साथ कॉलिंग के लिए करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी जल्द ही एक नया फीचर लाने जा रही है, जिससे वॉइस और वीडियो कॉल के दौरान बैकग्राउंड शोर अपने आप कम हो जाएगा। कॉलिंग एक्सपीरियंस होगा बेहतर […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!