देहरादून नगर निगम सख्त : पालतू श्वान पॉलिसी 2025 लागू, बंदरों व आवारा पशुओं पर कार्रवाई  तेज 

देहरादून। शहर में पशुओं से जुड़ी बढ़ती समस्याओं पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम देहरादून ने सख्त रुख अपना लिया है। निगम के पशु चिकित्सा अनुभाग को बंदरों, आवारा कुत्तों, पालतू पशुओं, डेयरी और मीट से संबंधित सभी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सक्रिय किया गया है।

नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वरुण अग्रवाल ने बताया कि गजट नोटिफिकेशन के बाद 14 मार्च से पालतू श्वान पॉलिसी 2025 पूरी तरह लागू कर दी गई है। इसके तहत शहर में पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त चालान और नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बिना लीश और मज़ल के कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों पर घुमाने, गंदगी फैलाने और उसे साफ न करने जैसी शिकायतों पर निगम तत्काल कार्रवाई कर रहा है। ऐसे मामलों में शिकायत मिलते ही जुर्माना लगाया जा रहा है।

इधर, शहर में बंदरों की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम ने कोटेशन प्रक्रिया के तहत बंदरों को पकड़ने का काम तेज कर दिया है। किद्दूवाला, टिहरी कॉलोनी, राजपुर, ब्राह्मणवाला, रेलवे स्टेशन और बंगाली कोठी क्षेत्रों से बंदरों को पकड़कर चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेजा जा चुका है।

नगर निगम का दावा है कि सीएम हेल्पलाइन और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का 24 घंटे के भीतर निस्तारण किया जा रहा है, जिससे आम जनता को राहत मिल रही है। नगर निगम की इस सख्त कार्यवाही से उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में देहरादून में पशुओं से जुड़ी

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पश्चिमी विक्षोभ का असर, उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Mon Mar 23 , 2026
देहरादून। उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने करवट ले ली है। बीते कुछ दिनों में राज्य के कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!