काली चट्टान भू-स्खलन के स्थाई समाधान की मांग

गोपेश्वर (चमोली)। निजमुला घाटी के जनप्रतिनिधियों ने मुख्य विकास अधिकारी, चमोली से भेंट कर बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर स्थित काली चट्टान क्षेत्र में लगातार हो रहे भूस्खलन की समस्या रखते हुए बताया कि विगत अक्टूबर माह से लगातार टूट रहा है। इससे मार्ग पर आवाजाही को खतरा बना हुआ है।

जनप्रतिनिधियों ने विशेष रूप से इस डेंजर जोन के स्थायी ट्रीटमेंट और सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा की। बताया कि यह मोटर मार्ग निजमुला घाटी के लगभग 12 गांवों को जोड़ने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है। यहां बार-बार पत्थर गिरने की घटनाओं के कारण आवागमन बाधित हो रहा है। इससे पूरी घाटी प्रभावित होती है। प्रतिनिधियों ने इस समस्या के जल्द एवं स्थायी समाधान की मांग की, ताकि स्थानीय लोगों को सुरक्षित और सुचारु यातायात सुविधा मिल सके।

इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रघुबीर बिष्ट, सुरेंद्र गड़िया, भरत राणा, दुरमी क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्ण सिंह, मोहन नेगी आदि मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध

Wed Jul 1 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। पौराणिक मंदिरों के 300 मीटर दायरे में निर्माण एवं मरम्मत कार्यों पर लगी रोक के विरोध में गोपेश्वर गांव के ग्रामीण बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए नियमों में व्यावहारिक संशोधन और स्थायी समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने गोपेश्वर से […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!