चमोली में डीएम गौरव कुमार का गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण, कहा – अफवाहों से बचें, पैनिक बुकिंग न करें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में घरेलू गैस की उपलब्धता को लेकर डीएम गौरव कुमार ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। उनहोंने कहा कि लोग किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देकर पैनिक बुकिंग से बचें। जनपद में आमजन को घरेलू गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने और गैस सिलेंडरो की कालाबाजारी की सम्भावना को देखते हुए डीएम ने शुक्रवार को गैस एजेंसियों तथा गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोपेश्वर, कोठियालसैण, मैंठाणा एवं नन्दप्रयाग स्थित गैस गोदामों में पहुंचकर घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर एवं वितरण व्यवस्था का गहनता से परीक्षण किया।

डीएम गौरव कुमार ने मौके पर मौजूद अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित किया कि गैस वितरण पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप की जा रही है अथवा नही। उन्होंने डीएसओ को निर्देशित किया कि जनपद में गैस की उपलब्धता पर निरंतर निगरानी बनाए रखी जानी चाहिए ताकि किसी भी स्तर पर आमजन को असुविधा न हो और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके। इस दौरान उन्होंनेे रैनडम नंबर लगाकर गंगी लाल नामक गैस सिलेंडर प्राप्त करने वाले उपभोक्ता से बात की। इस पर उपभोक्ता गंगी लाल ने समय पर गैस मिलने की बात कही। उन्होंने इसके लिए प्रशासन का धन्यवाद भी किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने गैस गोदामों में सुरक्षा मानकों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। गोदाम संचालकों को निर्देश दिए कि सुरक्षा से संबंधित सभी प्रावधानों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कर किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को न्यूनतम करने पर जोर रहना चाहिए। गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने को डीएसओ को रोस्टर प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोस्टर के माध्यम से निर्धारित समयानुसार विभिन्न क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों का वितरण करने को कहा ताकि प्रतिदिन वितरित किए जा रहे सिलेंडरों का विधिवत रिकार्ड भी रखा जा सके।

डीएम गौरव कुमार ने जनपदवासियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा पैनिक बुकिंग से बचें। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनपद में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। पूर्ति विभाग को निर्देशित करते हुए उन्होंने आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू और प्रभावी रखने को कहा। इस दौरान एसडीएम आरके पांडे, जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडे समेत संबंधित गैस एजेंसी के ओनर और कर्मचारी मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय को प्रशासन ने शुरू की कवायद

Sun Mar 29 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने केंद्रीय विद्यालय सवाड़ में शिक्षण कार्य शुरू करने की कवायद तेज कर दी है। सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय संचालन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक डीएम गौरव कुमार ने विद्यालय में 2026-27 शिक्षण सत्र में शिक्षण कार्य शुरु करने पर जोर देते […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!