रिश्वत मामले में डीएम का कड़ा रूख, तीन सदस्यीय जांच समिति बैठाई

-भू रिकार्ड रूम के कर्मचारियों पर लगा रिश्वतखोरी का आरोप

गोपेश्वर (चमोली)।  जिला कार्यालय के भू रिकार्ड सेक्शन में कर्मचारियों के द्वारा रिश्वत लेने के आरोपों की जांच को लेकर जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर लिया है।

बतातें चले कि सोशल मीडिया में प्रसारित एक वीडियो में भू रिकार्ड रूम में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा 500 रुपये की रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। इस पर डीएम गौरव कुमार ने सख्त रूख अपनाते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में चमोली तहसील के पगना गांव निवासी ताजबर सिंह ने जिलाधिकारी को दी गई शिकायत में कहा है कि रिकार्ड रूम में पुरानी खतौनी की नकल उपलब्ध कराने के एवज में कर्मचारियों द्वारा 500 रुपये की रिश्वत लेने की मांग की गई। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की है। इस प्रकरण पर डीएम ने एडीएम विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। जांच समिति में कोषाधिकारी तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी को भी शामिल किया गया है।

डीएम गौरव कुमार ने जांच समिति को इस प्रकरण से संबंधित तथ्यों एवं बिंदुओं की प्राथमिकता के आधार पर गहनता से जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। इस मामले में संबंधित सीसीटीवी फूटेज एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करते हुए स्पष्ट एवं तथ्यपरक जांच जांच करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालयों में आमजन को सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही अथवा भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच की जाएगी और जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डीएम ने स्पष्ट किया कि इस प्रकरण में सामने आने वाले सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का हुआ रेस्क्यू

Fri Aug 14 , 2026
चमोली : अंतर्गत मायापुर (पीपलकोटी) में शाम लगभग 7:05 बजे टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार टनल में कार्य कर रहे 18 से 19 लोगों के फंसने की सूचना है। उक्त निर्माण कार्य एचसीसी कंपनी द्वारा किया जा […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!