विकासनगर में प्रेम प्रसंग के चलते फायरिंग, एक की मौत, महिला गंभीर

विकासनगर (देहरादून)। कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के कल्याणपुर में बुधवार को गोली चलने से सनसनी फैल गई। गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कमलेश निवासी चकराता के रूप में हुई है। घायल महिला का नाम संगीता बताया जा रहा है। दोनों को गोली लगी है।

घटना की सूचना मिलते ही विकासनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल उप जिला चिकित्सालय विकासनगर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल संगीता को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर ग्राफिक एरा अस्पताल देहरादून रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ

Thu Jul 23 , 2026
प्रदेशवासियों से फलों के बीजों को फेंकने के बजाय रोपित कर हरित उत्तराखण्ड के निर्माण में सहभागिता निभाने की अपील हरिद्वार से हुई अभियान की शुरुआत, पर्यावरण संरक्षण एवं हरित हरिद्वार अभियान को मिलेगा नया बल हरिद्वार : आम महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!