लायंस क्लब डिग्निटी कोटद्वार की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन

कोटद्वार : सामाजिक सेवा के लिए समर्पित संस्था Lions Club Dignity Kotdwar के इतिहास में बुधवार का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया, जब क्लब की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। यह चुनाव केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं रहा, बल्कि सदस्यों के बीच आपसी सद्भाव, एकजुटता और “हम सब एक हैं” की भावना का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।

क्लब की आयोजित जनरल मीटिंग में आगामी सत्र के लिए PST (President, Secretary, Treasurer) का चयन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई, जो क्लब की मजबूत एकता और आपसी विश्वास को दर्शाती है।

निर्वाचन के बाद नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर Ln. अवदेश चमोली, सचिव पद पर Ln. रोबिन सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर Ln. हुकम सिंह नेगी को चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर Ln. अरविंद बंसल को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष Ln. प्रशांत रस्तोगी, सचिव Ln. आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष Ln. हितेश गोयल, Ln. राजेश फुल, Ln. रोहित पत्ता, Ln. अमित जैन, Dr. S.K. खट्टर, Ln. Dr. राज विज, Ln. सारांश बंसल एवं Ln. बृजेश सिंगल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

क्लब के वर्तमान अध्यक्ष Ln. प्रशांत रस्तोगी ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि “कर्म ही पूजा है” के सिद्धांत को अपनाते हुए क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।  बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने एकजुट होकर क्लब की प्रगति तथा सामाजिक कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानवीय संवेदना : असहाय विधवा क्षमा का बैंक ऋण डीएम सविन बंसल ने करवाया माफ, बैंक से मिली ‘नो ड्यूज’ एनओसी

Wed Apr 8 , 2026
देहरादून : जिला प्रशासन द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए असहाय विधवा क्षमा परवीन को बड़ी राहत प्रदान की गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर उनका बकाया ऋण वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) के माध्यम से निस्तारित कराते हुए बैंक से एनओसी […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!