पंचतत्व में विलीन हुए उत्तरखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूड़ी

हरिद्वार/देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि.) को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे।

मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि.) की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और हर वर्ग के लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार के दौरान सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। उनके पुत्र मनीष खंडूड़ी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खंडूड़ी जी का निधन राज्य और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सेना, केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री के रूप में पारदर्शिता और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट कार्य किए। वह हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगे। उनकी कमी एक अभिभावक के रूप में हमेशा महसूस होगी। 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी का जीवन सादगी, अनुशासन और ईमानदारी का उदाहरण रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सेना अधिकारी के रूप में हर दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाया। उनके कार्यों को उत्तराखण्ड ही नहीं, पूरा देश हमेशा याद रखेगा। सुशासन और लोकपाल जैसे महत्वपूर्ण विचारों को आगे बढ़ाने में उनका योगदान प्रेरणादायक रहा। 

इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र/पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, डॉ धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा व खजान दास, सांसद अनिल बलूनी व अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक व तीरथ सिंह रावत, भाजपा महामंत्री संगठन अजेय कुमार, विधायकगण और संतगण मौजूद थे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोरों की सांकेतिक हड़ताल

Wed May 20 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। ऑनलाइन माध्यम से दवाओं की बिक्री के विरोध में चमोली जिले के मेडिकल स्टोर बंद रखे। जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर मामले में उचित कदम उठाने की मांग की। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के गोपीनाथ कैमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश सयाना व सचिव प्रदीप अवस्थी […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!