खुशखबरी : अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर, सदन में की गई घोषणा, सरकार की योजना से 92 युवाओं को विदेशों में मिली है नौकरी

  • वर्तमान में सिर्फ देहरादून में है सेंटर, वर्ष 2023 से हुई शुरूआत

गैरसैण : विदेशी भाषाएं सीखकर विभिन्न देशों में नौकरी करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने अल्मोड़ा में लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत वर्तमान में सिर्फ एक सेंटर है। यह सेंटर वर्ष 2023 से देहरादून में संचालित है। अल्मोड़ा में सेंटर खुलने के बाद इस तरह के सेंटरों की प्रदेश में संख्या दो हो जाएगी।

राज्य सरकार ने वर्ष 2023 से मुख्यमंत्री कौशल उन्ययन एवं वैश्विक रोजगार योजना को शुरू किया है। इसके अंतर्गत देहरादून में पहला लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर खोला गया है, जिसमें विभिन्न भाषाओं का बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और यहीं से उनकी नौकरी की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभाग को निर्देश दिए हैं कि इन सेंटरों की संख्या बढ़ाई जाए। ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इसका लाभ मिल सके। शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सरकार की ओर से अल्मोड़ा में लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की।

बच्चों की ट्रेनिंग पर सीएम गंभीर, बजट बढ़ाया

इस योजना में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को लाभ पहुंचाने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काफी गंभीर है। यही वजह है कि इस योजना में ट्रेनिंग का जो बजट सिर्फ 75 लाख रूपये का था, उसे इस बार 3.3 करोड़ रूपये कर दिया गया है। कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि मुख्यमंत्री की सकारात्मक सोच के चलते अब और ज्यादा बच्चों को ट्रेनिंग का लाभ मिल पाएगा।

कौशल विकास : व्यवस्था और अवसर

  • 147 बच्चों को अभी तक दिया गया विदेशी भाषा का प्रशिक्षण
  • 92 बच्चों की विभिन्न देशों में अभी तक लग चुकी है नौकरी
  • 08 से 10 माह का बच्चों को दिया जाता है सेंटर में प्रशिक्षण
  • 16 अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से दिया जा रहा है प्रशिक्षण
  • 10 और बच्चों के लिए सऊदी अरब में है नौकरी का प्र्रस्ताव

सऊदी अरब में सेवारत 30 बच्चे सुरक्षित

पश्चिम एशिया में युद्ध के हालात के बीच राज्य सरकार उन लोगों की भी पूरी चिंता कर रही है, जिन्हें इस योजना के माध्यम से विदेशों में नौकरी मिली है। सदन में कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि सऊदी अरब में सेवारत लोगों से बात हुई है और वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़, सरकार के प्रयास लाए रंग, घेर-बाड़ योजना में फिर से शुरू हुई केंद्र की मदद

Sat Mar 14 , 2026
सीएम ने केंद्रीय कृषि मंत्री से की थी बात, बताई थी राज्य की दिक्कत केंद्र से मदद मिलनी बंद होने पर जिला योजना से प्रदेश चला रहा था काम गैरसैण : जंगली जानवरों से किसानों की फसल बचाने के लिए राज्य सरकार के प्रयास रंग लाए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!