मैदानी सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं हरक सिंह रावत, हाईकमान के सामने रखी इच्छा

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक मंशा साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि इस बार वह पर्वतीय क्षेत्र की बजाय किसी मैदानी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। इस संबंध में उन्होंने अपनी इच्छा पार्टी हाईकमान के सामने भी रख दी है।

हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की कई विधानसभा सीटों पर उनकी पकड़ है, लेकिन यदि उन्हें मैदानी सीट से चुनाव लड़ने का अवसर मिलता है तो वह चुनाव प्रचार के दौरान अन्य विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन के लिए अधिक समय दे सकेंगे। उनका कहना है कि इससे कांग्रेस को प्रदेशभर में चुनावी लाभ मिल सकता है।

उन्होंने संकेत दिए कि सहसपुर विधानसभा सीट उनके लिए उपयुक्त विकल्प हो सकती है। इस क्षेत्र में उनका शिक्षण संस्थान भी है और उनका लगातार आना-जाना रहता है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान को ही लेना है। हरक सिंह रावत ने कहा कि वह जिस भी सीट से चुनाव लड़ेंगे, उसका उद्देश्य केवल अपनी जीत नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करना होगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चमोली-खैनुरी सड़क मार्ग के सुधारीकरण की कवायद तेज

Mon Aug 3 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। लगातार बारिश से क्षतिग्रस्त हुए चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर तहसील प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भूस्खलन प्रभावित स्थलों, क्षतिग्रस्त सड़क हिस्सों और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक सुधार कार्यों की […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!