‘तुम मेरे हो’ का इंटेंस टीज़र जारी, पहली बार साथ दिखेंगे गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय

  • तान सिंह लामा

मुंबई। अभिनेता गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की आगामी रोमांटिक फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का टीज़र जारी कर दिया गया है। फिल्म में दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। टीज़र में प्यार, भावनाओं और रिश्तों की गहराई को केंद्र में रखा गया है।

फिल्म की कहानी ऐसे रिश्ते के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसमें प्रेम के साथ भावनात्मक जुड़ाव और समर्पण को प्रमुखता दी गई है। टीज़र में गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय के किरदारों के बीच की केमिस्ट्री और भावनात्मक उतार-चढ़ाव की झलक देखने को मिलती है। फिल्म के विजुअल्स और बैकग्राउंड स्कोर भी इसकी रोमांटिक थीम को उभारते हैं।

‘तुम मेरे हो’ ईशा मालवीय की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। फिल्म का निर्देशन आशीष पांडा ने किया है। इसका निर्माण रेवा क्रिएटिव हाउस और डेबगुरु फिल्म्स ने किया है। सारेगामा फिल्म के संगीत से जुड़ा है, जबकि पीवीआर पिक्चर्स फिल्म का वितरण कर रहा है।

फिल्म का निर्माण आरती एस और देबिना बनर्जी ने किया है। रोमांच मेहता और अम्मान रियास्ती सह-निर्माता हैं। फिल्म में शान आर. ग्रोवर भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे, जबकि अनुष्का लुहार इस फिल्म से अभिनय की शुरुआत कर रही हैं।

फिल्म की कहानी निरंजन अयंगर और पूर्वा नरेश ने लिखी है। इसके गीत रश्मि विराग मिश्रा, मिथुन, अज़ीम शिराज़ी, संजू राठौड़, विवेक वर्मा और गीत सागर ने लिखे हैं। संगीत मिथुन, संजू राठौड़, विवेक वर्मा, कृष्ण, उद्दीपन शर्मा और अर्जुना हरजाई ने तैयार किया है। ‘तुम मेरे हो’ 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीज़र जारी होने के साथ ही फिल्म की कहानी और गुरमीत चौधरी-ईशा मालवीय की जोड़ी को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ी है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

MBBS फर्जी प्रमाणपत्र : धर्मवीर वर्मा के नाम पर एक और फर्जी प्रमाणपत्र का मामला, सातवां नाम सामने आया

Sat Sep 26 , 2026
देहरादून। स्वतंत्रता सेनानी धर्मवीर वर्मा के नाम पर कथित उत्तराधिकारी प्रमाणपत्र के मामले में एक और नाम सामने आया है। मोथरोवाला निवासी बताए जा रहे आदित्य ने खुद को धर्मवीर वर्मा का पोता बताते हुए प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया है। प्रशासन ने अब इस प्रमाणपत्र की भी जांच शुरू कर दी […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!