केंद्रीय औषधि भंडार में जांच, 06 दवाओं के लिए सैंपल

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली में दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए औषधि विभाग ने शनिवार को केंद्रीय औषधि भंडार गोपेश्वर का निरीक्षण किया। औषधि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने छह औषधियों के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय विश्लेषणशाला, देहरादून भेजे हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान औषधियों के भंडारण, रख-रखाव और वितरण से जुड़े अभिलेखों की जांच की गई। औषधि निरीक्षक ने दवाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित रखने और भंडारण व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण और नमूना जांच का उद्देश्य आमजन को गुणवत्तापरक एवं सुरक्षित दवाएं उपलब्ध कराना और निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान मुख्य फार्मेसी अधिकारी रमेश नेगी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट फांदकर परिसर में घुसे कार्यकर्ता

Sun Oct 25 , 2026
11वीं की छात्रा ने शिक्षक पर लगाए अनुचित तरीके से छूने के आरोप. 15 छात्राओं के हस्ताक्षर वाला शिकायत पत्र सामने आया. स्कूल प्रबंधन के रवैये पर परिजनों ने जताई नाराजगी. देहरादून। डालनवाला स्थित समर वैली स्कूल में छात्राओं से कथित छेड़छाड़ और बदसलूकी के मामले ने तूल पकड़ लिया […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!