कोटद्वार : नशे में वाहन चलाने वाले 4 चालकों पर कार्रवाई

कोटद्वार : बीती 3 नवम्बर को जनपद पौड़ी गढ़वाल के समस्त कोतवाली एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 04 वाहन चालकों (कोतवाली कोटद्वार-03 एवं कोतवाली पौड़ी-01) के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उनके वाहनों को सीज किया गया तथा चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
 
इसके अतिरिक्त कोटद्वार में नाबालिग द्वारा दोपहिया वाहन चलाने के मामले में संबंधित वाहन को सीज किया गया। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 90 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, संकरी घाटी बनी रेस्क्यू अभियान में चुनौती

Wed Nov 4 , 2026
उत्तरकाशी। केदारताल क्षेत्र में लापता पर्वतारोहियों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया है। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और संकरी घाटी के कारण बचाव अभियान में चुनौतियां सामने आ रही हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, एसडीआरएफ और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) की 10 सदस्यीय टीम को हेलिकॉप्टर की […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!