कोटद्वार : KYC अपडेट के नाम पर लाखों की ठगी

कोटद्वार : बालासौड़ क्षेत्र में KYC अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने बैंक प्रतिनिधि बनकर व्हाट्सऐप कॉल की और पीड़ित से ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर की जानकारी ली। इसके बाद अलग-अलग लेनदेन के जरिए खातों से कुल 5,97,975 रुपये निकाल लिए गए।
बालासौड़ निवासी सत्यनारायण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सऐप के माध्यम से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताते हुए खाते की KYC अपडेट कराने की बात कही। उसकी बातों पर भरोसा कर उन्होंने ईमेल आईडी और फोन नंबर उपलब्ध करा दिया। बाद में खातों से रकम निकलने की जानकारी हुई।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ठगी से जुड़े लेनदेन, कॉल और अन्य डिजिटल माध्यमों की जांच कर रही है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी जानकारी भी खंगाली जा रही है। इससे पहले जुलाई 2026 में भी कोटद्वार में एक महिला के मोबाइल पर आए संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के बाद करीब दो लाख रुपये खाते से निकलने का मामला सामने आया था।
 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड भाजपा ने तय किया 60 पार का लक्ष्य, ‘हाईएस्ट मेजॉरिटी’ लक्ष्य के साथ लड़ेगी चनावी ‘रण’

Sun Oct 4 , 2026
देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उत्तराखंड में संगठन को चुनावी मोड में लाने की तैयारी तेज कर दी है। देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को हुई सांगठनिक बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी राम माधव ने आगामी विधानसभा चुनाव में 60 से […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!