मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट : इन जिलों में 29 जुलाई को स्कूल बंद..

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) देहरादून द्वारा 29 जुलाई के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर उत्तराखंड के बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल और चम्पावत जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में बुधवार, 29 जुलाई को एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा अति तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश की संभावना जताई है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

बागेश्वर की जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने जारी आदेश में मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि अवकाश संबंधी आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

टिहरी गढ़वाल में भी जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कक्षा 1 से 12 तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का पालन नहीं करने और किसी अप्रिय घटना की स्थिति में संबंधित प्रधानाचार्य अथवा प्रबंधक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं चम्पावत में भी 29 जुलाई को सभी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन ने निर्देश दिया है कि विद्यालयों में शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एडीएम न्यायालय का खाद्य पदार्थ और नियमों के उल्लंघन पर सख्त फैसला, हरिद्वार में 10 कारोबारियों पर ₹2.65 लाख का जुर्माना

Wed Jul 29 , 2026
हरिद्वार : खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से खाद्य मानकों के उल्लंघन के मामलों में की गई कार्रवाई पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता के न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। विभाग द्वारा दायर 10 वादों का निस्तारण करते हुए संबंधित खाद्य कारोबारियों पर कुल ₹2 लाख 65 […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!