अगरोड़ा न्याय पंचायत में बहुउद्देश्यीय शिविर हुआ आयोजित, 24 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

कल्जीखाल : जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड कल्जीखाल की न्याय पंचायत अगरोड़ा में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 24 शिकायतें दर्ज की हुई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

शिविर की अध्यक्षता संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने की। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनते हुए कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। साथ ही शेष शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि क्षेत्रीय अधिकारी नियमित रूप से फील्ड में जाकर आमजन की समस्याओं को सुनें और यथासंभव मौके पर ही उनका समाधान करें, ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को जनहित योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

नोडल अधिकारी शिविर एवं मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, राजस्व, वन, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पशुपालन, कृषि और उद्यान सहित कुल 23 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। विभिन्न विभागों की ओर से 106 लोगों को मौके पर ही सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया, जबकि पांच लोगों के विभिन्न प्रमाण पत्र भी बनाए गए। इस अवसर पर कनिष्ठ उप प्रमुख दीपक असवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुषमा बिष्ट, ग्राम प्रधान अगरोड़ा वंदना बिष्ट, खंड विकास अधिकारी चंद्र प्रकाश बलूनी, मत्स्य निरीक्षक पुरुषोत्तम गुसाईं सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में यूसीआरआरएफपी की बैठक, हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

Fri Mar 6 , 2026
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना (UCRRFP) की हाई पावर कमेटी (HPC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना की अद्यतन भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 187.11 करोड़ रुपये की वार्षिक […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!