विश्व शांति का संदेश लेकर वर्ल्ड टूर पर निकली नेपाल की यमुना

बद्रीनाथ : नेपाल के झापा जिले की रहने वाली यमुना डकाल इन दिनों विश्व भ्रमण के संकल्प के साथ मानवता और शांति की राह पर हैं। बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी से अपनी यात्रा का श्रीगणेश करने वाली यमुना ने पहले चरण में गोरखपुर, अयोध्या, वृंदावन, मथुरा, दिल्ली, पंजाब, अमृतसर और हरियाणा की यात्रा पूरी कर बद्रीनाथ धाम में दर्शन किए। अब वह बाबा केदार के दर्शनों के लिए केदारनाथ धाम की ओर प्रस्थान कर रही हैं। यमुना की इस साहसिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति का संदेश फैलाना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना, नगरों की स्वच्छता और नारी सशक्तिकरण को नई मजबूती प्रदान करना है।

यमुना डकाल का कहना है कि उन्होंने भगवान बुद्ध की भूमि से अपनी यात्रा इसलिए शुरू की क्योंकि बुद्ध ने ही पूरी दुनिया को शांति का मार्ग दिखाया था। हालांकि, ईरान-इराक के बीच चल रहे युद्ध के कारण वीजा मिलने में आ रही तकनीकी दिक्कतों की वजह से उनके वर्ल्ड टूर की गति फिलहाल कुछ धीमी हुई है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ दर्शन के बाद वह कुछ समय के लिए वापस नेपाल लौटेंगी और स्थितियां सामान्य होते ही दोबारा अपने विश्व भ्रमण के लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास करेंगी। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोग यमुना का भव्य स्वागत कर रहे हैं और पर्यावरण व शांति के प्रति उनके इस जज्बे की सराहना कर रहे हैं। इससे पूर्व भी कई यात्री पर्यावरण के लिए लंबी यात्राएं कर चुके हैं, लेकिन नेपाल की बेटी यमुना का यह प्रयास नारी शक्ति और वैश्विक सौहार्द की एक नई मिसाल पेश कर रहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माँ बगलामुखी जयंती : भक्ति, विजय और सामाजिक एकता का संगम; माजरी माफी से बनखंडी तक गूंजा जयकारा, भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue Apr 28 , 2026
  माँ पीताम्बरा बगलामुखी की छांव में शक्ति का उत्सव देहरादून। उत्तराखंड की धरती पर 24 अप्रैल 2026 को आस्था, ऊर्जा और एकता का दुर्लभ संगम देखने को मिला। माँ बगलामुखी जयंती के अवसर पर देहरादून के माजरी माफी, मोहकमपुर स्थित माँ पीताम्बरा बगलामुखी शक्ति सिद्धपीठ में आयोजित समारोह ने […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!