कपाट बंदी पर मुख्यमंत्री धामी केदारनाथ धाम पहुंचे, तीर्थ पुरोहितों और श्रद्धालुओं से संवाद

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट बंद होने के अवसर पर श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की है। मुख्यमंत्री ने धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का भी भौतिक निरीक्षण किया।

सनातन आस्था के प्रमुख केंद्र श्री केदारनाथ धाम के कपाट गुरुवार को शीतकाल के लिए विधि विधान के साथ बंद हो गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी खास तौर पर केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने श्री केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय तीर्थ पुरोहितों और तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन हेतु पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के सुनियोजित प्रयासों से इस बार की चार धाम यात्रा सफल और सुचारू रूप से संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा ना सिर्फ प्रदेश की आर्थिकी में अहम योगदान देती है, बल्कि देवभूमि उत्तराखण्ड को दुनिया भर में रहने वाले सनातन धर्मावलंबियों से भी जोड़ती है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर केदारनाथ धाम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के चार धामों के साथ ही मानसखंड से जुड़े मंदिरों में भी विभिन्न विकास कार्य पूरे किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्ष 2026 की यात्रा के लिए अभी से रणनीति तय की ली जाए, ताकि समय रहते यात्रा प्रबंध पूरे किए जा सकें। उन्होंने यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने में तीर्थ पुरोहितों, हक हकूकधारियों, स्थानीय कारोबारियों और तीर्थ यात्रियों का विशेष आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, बाबा केदार के धाम की यात्रा अब सकुशल सम्पन्न हो चुकी है। हम सब पर बाबा का आशीर्वाद बना रहे। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को सनातन धर्म की आध्यात्मिक राजधानी के तौर पर विकसित कर रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री गंगोत्री धाम के कपाट बंद: मां गंगा की डोली ने पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ किया शीतकालीन प्रवास को प्रस्थान

Thu Oct 23 , 2025
उत्तराखडं : कल विश्व प्रसिद्ध श्री गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद किए जाने के बाद आज मां गंगा की डोली ने पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ शीतकालीन प्रवास के लिए प्रस्थान किया। दोपहर 1 बजे डोली ने चंडी देवी मंदिर से प्रस्थान किया और भक्तों […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!