कोटद्वार : अकेले व बेसहारा घूम रही बुजुर्ग महिला को पुलिस ने दिलाया सुरक्षित आश्रय

कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं एवं जनसेवा के दायित्वों का भी पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन किया जा रहा है। 31 जुलाई को कोटद्वार क्षेत्र में एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला अकेली एवं असहाय अवस्था में भटकती हुई मिलीं। पुलिस टीम द्वारा उनसे बातचीत करने पर उन्होंने भावुक होकर बताया कि उनके पति का कई वर्ष पूर्व निधन हो चुका है तथा वर्तमान में उनकी देखभाल करने वाला कोई सहारा नहीं है। अकेलेपन और बेबसी के कारण वे अत्यंत कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रही थीं। 

बुजुर्ग महिला की दयनीय स्थिति को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल विद्या मेहता ने संवेदनशीलता, करुणा एवं मानवीय दायित्व का परिचय देते हुए तत्काल उनके लिए सुरक्षित आश्रय एवं उचित देखभाल की व्यवस्था करने का प्रयास किया। इस क्रम में महिला कांस्टेबल द्वारा वृद्धाश्रम जहरीखाल के प्रबंधक नीरज से संपर्क कर माताजी की परिस्थितियों से अवगत कराया गया। सकारात्मक सहयोग प्राप्त होने पर माताजी को सकुशल वृद्धाश्रम पहुंचाया गया, जहां उनके रहने, देखभाल एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का समापन, 178 मरीजों ने अंतिम दिन उठाया लाभ

Sun Aug 2 , 2026
पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सेवा, सुशासन और समर्पण संकल्प के तहत जिला चिकित्सालय पौड़ी में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का रविवार को समापन हो गया। शिविर के अंतिम दिन 178 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!