सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक विश्राम गृहों के उच्चीकरण और शहीद द्वार निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में सैनिक विश्राम गृहों के उच्चीकरण और जीर्णाेद्धार के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर जोर दिया। उन्होंने प्रदेश में शहीद द्वारों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कोटद्वार, मसूरी और पिथौरागढ़ में प्रस्तावित विभागीय कार्यालयों एवं सैनिक विश्राम गृहों के निर्माण से संबंधित सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शासन स्तर से संबंधित कार्यों को भी सुनियोजित ढंग से समय पर पूरा करने पर बल दिया।

उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत लैंसडाउन स्थित गढ़वाल राइफल्स के रेजीमेंट सेंटर के जीर्णाेद्धार कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराने के निर्देश दिए। साथ ही देहरादून में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के लिए भी अधिकारियों को तेजी से कार्रवाई करने को कहा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विदेशों में राज्य के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में आ रही विसंगतियों को शीघ्र दूर कर युवाओं को अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएं। इस अवसर पर सैनिक कल्याण सचिव युगल किशोर पंत, अपर सचिव एवं निदेशक सैनिक कल्याण श्याम सिंह, उपनल के प्रबंध निदेशक बिग्रेडियर जेएनएस बिष्ट सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहाड़ों में बढ़ती गर्मी के साथ जल रहे हैं जंगल

Thu Mar 5 , 2026
चमोली । सीमांत क्षेत्र मलारी के सिविल क्षेत्र में स्थित गौचरण भूमि में अचानक भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी हैं। आर्मी कैंप के समीप लगी इस आग की सूचना मिलते ही सुराईथोटा टीम के 5 सदस्यों के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!