हरिद्वार : गंगा में अचानक बढ़ा जलस्तर, 21 लोग टापु पर फँसे

हरिद्वार : आज 12 अप्रैल को कबीर कुटीर घाट, सप्तऋषि क्षेत्र में घाट के आगे बने टापू पर कुछ पुरुष, महिलाएं व बच्चे गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ऊपर से जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा का बहाव तेज हो गया, जिससे सभी लोग टापू पर फंस गए।

सूचना प्राप्त होते ही चौकी इंचार्ज सप्तऋषि मय चेतक कर्मगण एवं जल पुलिस टीम बोट व आपदा राहत उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर टापू पर फंसे सभी व्यक्तियों को सुरक्षित किनारे पर लाया गया।

रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों में 10 पुरुष, 07 महिलाएं तथा 04 बच्चे शामिल हैं, सभी लोग पूर्णतः सुरक्षित हैं, कोई जनहानि नहीं हुई है। रेस्क्यू किए गए सभी व्यक्ति दिल्ली, हरियाणा एवं राजस्थान के निवासी हैं।

गंगा नदी में स्नान करते समय जलस्तर व बहाव का विशेष ध्यान रखें। नदी के बीच बने टापू या गहरे स्थानों पर जाने से बचें।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी ने नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में किया प्रतिभाग

Mon Apr 13 , 2026
देहरादून। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली के तत्वाधान में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा देहरादून में आयोजित दो दिवसीय नॉर्थ ज़ोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आज दिनांक 12 अप्रैल 2026 को भव्य समापन हुआ। इस वर्ष सम्मेलन का विषय “Enhancing Access to Justice” तथा मुख्य थीम “Justice […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!