टिहरी लेक फेस्टिवल–2026 : एडवेंचर, इको और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा – सीएम के विजन के तहत टिहरी में MTB राइड

  • “टिहरी लेक फेस्टिवल–2026 : सुवाखोली से देवलसारी तक 35 किमी माउंटेन बाइक (MTB) राइड संपन्न”
  • “सीएम धामी के विजन को साकार करता टिहरी लेक फेस्टिवल – सुवाखोली से देवलसारी तक MTB राइड संपन्न”
  • “एडवेंचर, इको और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा – सीएम के विजन के तहत टिहरी में MTB राइड”
  • “साहसिक पर्यटन को बढ़ावा – 50 राइडर्स ने पूरी की सुवाखोली–देवलसारी माउंटेन बाइक (MTB) राइड”

टिहरी : टिहरी लेक फेस्टिवल–2026 के अंतर्गत साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जौनपुर विकास खंड में सुवाखोली से देवलसारी तक माउंटेन बाइक (MTB) राइड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह ट्रैकिंग कार्यक्रम प्रातः 8 बजे सुवाखोली से प्रारंभ हुआ तथा विभिन्न मार्गों से होते हुए दोपहर 2 बजे देवलसारी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

लगभग 35 किलोमीटर लंबी इस माउंटेन बाइक (MTB) राइड में कुल 51 साइकिल राइडर्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जो उड़ीसा एवं देश के अन्य भाग से सम्मिलित हुए। ट्रैकिंग का मार्ग सुवाखोली से रोतु की बेली, अलमस, थत्यूड़, दुगड़ा, तेवा और बगसिल होते हुए देवलसारी तक निर्धारित किया गया था। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, पर्वतीय पर्यटन स्थलों तथा हरियाली से भरपूर वातावरण का आनंद लिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप यह कार्यक्रम एडवेंचर टूरिज्म, इको टूरिज्म तथा आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज सभी ट्रैकर्स देवलसारी में ही विश्राम करेंगे। कल प्रातः प्रतिभागी वेलनेस गतिविधियों एवं विभिन्न साहसिक गतिविधियों में भाग लेंगे। इसके पश्चात सभी प्रतिभागी देवलसारी महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके उपरांत देवलसारी से नाग टिब्बा मार्ग पर ट्रैकिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रीतम सिंह पंवार उपस्थित रहे और उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एसडीएम नीतू चावला, नोडल अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी अरविंद शर्मा, फारेस्ट रेंजर लतिका, पौधशाला विकास अधिकारी टिहरी राहुल राणा, तहसीलदार विरम सिंह पंवार, सहायक वन संरक्षक मसूरी दिनेश नौडियाल, उपकोषाधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित ऑर्गेनाइजिंग संस्था पहाड़ी पैडलर्स के सदस्य मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटि कॉलोनी में सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन, गंगा अवतरण नाट्य मंचन व गंगा आरती ने मोहा मन

Sun Mar 8 , 2026
“कोटी कॉलोनी में सांस्कृतिक रंग, गंगा अवतरण नाटक और गंगा आरती से गूंजा टिहरी लेक फेस्टिवल” “टिहरी की यादों से सजी सांस्कृतिक संध्या, ‘मेरी प्यारी टिहरी’ नाटक ने किया भावुक” टिहरी : टिहरी लेक फेस्टिवल–2026 के अंतर्गत कल शाम, टिहरी स्थित कोटी कॉलोनी क्षेत्र में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में भव्य […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!