देहरादून में ‘बेबी डू डाई डू’ का जादू बरकरार, स्टार कास्ट ने दर्शकों का जताया आभार

देहरादून। फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ को देहरादून में दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। पिछले एक सप्ताह से फिल्म के लगातार हाउसफुल शो चल रहे हैं। दर्शकों के इसी उत्साह और समर्थन के लिए फिल्म की पूरी टीम देहरादून पहुंची और प्रशंसकों का धन्यवाद किया।

‘इंडिया दर्शन’ अभियान के तहत फिल्म की अभिनेत्री हुमा कुरैशी, अभिनेता रचित सिंह, मरुधर शेखावत, निर्देशक नचिकेत सामंत और निर्माता साकिब सलीम ने मीडिया से बातचीत की और शहरवासियों से मुलाकात की।

हुमा कुरैशी ने कहा कि दर्शकों का प्यार किसी भी पुरस्कार से बढ़कर होता है। उन्होंने देहरादून के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस आत्मीयता से यहां के दर्शकों ने फिल्म को अपनाया है, वह पूरी टीम के लिए बेहद भावुक करने वाला अनुभव है। उन्होंने सभी प्रशंसकों को “शुक्रिया… शुक्रिया… शुक्रिया…” कहते हुए उनके स्नेह के लिए धन्यवाद दिया।

फिल्म की टीम ने कहा कि ‘बेबी डू डाई डू’ की सफलता केवल बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दर्शकों के दिलों तक पहुंचने की कहानी है। कलाकारों का मानना है कि सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं को जोड़ने वाली एक मजबूत कड़ी है।

टीम ने कहा कि देहरादून की गर्मजोशी, आत्मीयता और सिनेमाप्रेम ने उनकी इस यात्रा को यादगार बना दिया है। दर्शकों की तालियां, मुस्कान और अपनापन उनके लिए किसी भी ट्रॉफी से कहीं अधिक मायने रखते हैं। कलाकारों ने विश्वास जताया कि दर्शकों का यही प्यार उन्हें भविष्य में भी बेहतर कहानियां लेकर आने की प्रेरणा देता रहेगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड : एसआईआर के दूसरे चरण में सुनवाई के लिए विशेष कैंम्प

Fri Jul 10 , 2026
– मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा देहरादून 10 जुलाई । प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को कुमांऊ गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!