गोपेश्वर में यूएसएए की शक्ति प्रदर्शन रैली, छात्र हितों के मुद्दों पर बुलंद हुई आवाज

गोपेश्वर (चमोली)। आज श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, गोपेश्वर परिसर में उत्तराखंड छात्र संगठन की ओर से शक्ति प्रदर्शन रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

इस दौरान यूएसएफ नेता धर्मेंद्र फरस्वाण ने कहा कि छात्र हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। रैली को समर्थन देने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री बृज मोहन सिंह सजवाण भी मौजूद रहे। उन्होंने छात्र संगठन के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि छात्रों की जायज मांगों और अधिकारों की लड़ाई में उत्तराखंड क्रांति दल उनके साथ खड़ा है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिंदी दिवस पर पूर्व सैनिक एवं साहित्यकार राम भरोषा कंडवाल को मिला ‘विश्व शांति दूत साहित्य गौरव सम्मान’

Tue Sep 15 , 2026
कोटद्वार : हिंदी दिवस के अवसर पर पदमपुर मोटाढांक में काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति (गेप्स) और देवभूमि उत्कर्ष सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्य, समाजसेवा और हिंदी भाषा के संरक्षण से जुड़े विषयों पर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!