उत्तराखंड : युवा कलमकार अनोज बनाली के नाम बड़ी उपलब्धि, इला चंद्र जोशी पुरस्कार से होंगे सम्मानित

बड़कोट : उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं साहित्यिक परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले रचनाकारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। जनपद उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरगाड़ी निवासी युवा साहित्यकार दुई आखर कविता संग्रह के रचयिता अनोज सिंह बनाली को वर्ष 2025 के लिए प्रतिष्ठित उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान के तहत इला चंद्र जोशी पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार यह सम्मान साहित्य सृजन, साहित्यिक सेवा और रचनात्मक योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के अंतर्गत चयनित साहित्यकार को 50,000 की धनराशि, प्रशस्ति पत्र, सम्मान-चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट किए जाएंगे। सम्मान समारोह का आयोजन 30 मार्च 2026 को देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री कार्यालय, न्यू कैंट रोड में किया जाएगा, जहां प्रदेश के विभिन्न गणमान्य व्यक्ति एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहेंगे।

अनोज सिंह बनाली के इस चयन से बड़कोट क्षेत्र सहित पूरे उत्तरकाशी जनपद में हर्ष का माहौल है। स्थानीय नागरिकों, साहित्य प्रेमियों एवं सामाजिक संगठनों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है। उनका कहना है कि इस सम्मान से न केवल एक रचनाकार को पहचान मिली है, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति और साहित्य को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईरान को अमेरिका का 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव, पाकिस्तान बना मध्यस्थ

Wed Mar 25 , 2026
वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरान को 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव पाकिस्तान के माध्यम से ईरान तक पहुंचाया गया है, जिसने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभाने की पेशकश भी की है। सूत्रों के अनुसार, यह प्रस्ताव […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!