उत्तराखंड में 15 अप्रैल तक मौसम शुष्क, 16 से बदलेगा मिजाज, पढ़ें पूरा अपडेट

देहरादून। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के लिए ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार 13 अप्रैल (सोमवार) से 15 अप्रैल (बुधवार) तक राज्यभर में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। इस दौरान न पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना है और न ही मैदानी इलाकों में वर्षा होगी।

16 अप्रैल से मौसम में बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार, 16 अप्रैल से प्रदेश में मौसम करवट लेगा। इस दिन राज्य के करीब पांच पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। साथ ही, 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार जताए गए हैं। हालांकि, अन्य पहाड़ी जिलों और मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

17 और 18 अप्रैल को भी यही रहेगा रुझान

शुक्रवार (17 अप्रैल) और शनिवार (18 अप्रैल) को भी मौसम का यही पैटर्न जारी रहने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों में उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना जताई है। इसके चलते गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा।

 शहरों में बढ़ रहा तापमान

प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे दिन के समय गर्मी का अहसास बढ़ने लगा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वच्छता में जनभागीदारी जरूरी: सीएम धामी, बल्लूपुर में अभियान में शामिल

Tue Apr 14 , 2026
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बल्लूपुर चौक में नगर निगम, देहरादून द्वारा आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रदेशवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं सफाई अभियान में भाग लेते हुए जनसामान्य को स्वच्छ वातावरण बनाए […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!