सतपुली में पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

सतपुली : तहसील अंतर्गत मलेठी गांव में चारापत्ती काटने के दौरान एक महिला अचानक पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तत्काल हेली सेवा के माध्यम से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि मलेठी गांव निवासी शर्मिला देवी (40 वर्ष) पेड़ पर चढ़कर चारापत्ती काट रही थीं, तभी अचानक लगभग 10 फीट की ऊंचाई से गिर गईं। गिरने से उनकी कमर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल हंस फाउंडेशन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उच्च उपचार हेतु रेफर करने का निर्णय लिया।

उन्होंने बताया कि मरीज की स्थिति को देखते हुए तत्काल हेली सेवा के लिए संपर्क किया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला के समन्वय एवं सक्रिय प्रयासों से शीघ्र हैली सेवा उपलब्ध करायी गयी। शासन के निर्देश पर हैली सेवा समय पर हंस फाउंडेशन पहुंची, जहां से घायल महिला को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

10 अप्रैल से खुलेंगी केदारनाथ हेली टिकट बुकिंग, IRCTC पोर्टल से करें आवेदन

Sat Apr 4 , 2026
देहरादून : उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में हेलीकॉप्टर सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग 10  अप्रैल से शुरू की जाएगी। यात्री अपनी सीटें केवल आधिकारिक पोर्टल heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से बुक कर सकेंगे, जिसका संचालन IRCTC द्वारा किया जाता है। उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!