सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

​दशौली। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में मंगलवार को ग्राम सरतोली में एक जन जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रश्मि रावत ने महिलाओं को उनके अधिकारों और ‘घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005’ की बारीकियों से अवगत कराया।

​क्षेत्रीय सुपरवाइजर शिवदेई देवी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, जबकि केस वर्कर सोनी भंडारी ने साइबर क्राइम से बचाव और महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह बिष्ट, REAP परियोजना के प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अनीता व अंजू रावत सहित महिला मंगल दल और स्वयं सहायता समूहों की भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण

Wed Mar 11 , 2026
हरिद्वार : कुंभ मेला के दिव्य और भव्य आयोजन की तैयारियों के अंतर्गत मेला प्रशासन द्वारा कुंभ क्षेत्र के पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए व्यापक कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में मेलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर पौराणिक महत्व से जुड़े भीमगोडा कुंड […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!