BIG BREAKING: उत्तराखंड में एक और टनल हादसा, टनल में मलबा-पानी भरने से हड़कंप, 13 लोगों का रेस्क्यू

चमोली। जिले के मायापुर (पीपलकोटी) क्षेत्र में गुरुवार शाम टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में अचानक मलबा और पानी भरने से हड़कंप मच गया। टनल के भीतर काम कर रहे 18 से 19 लोगों के फंसे होने की प्रारंभिक सूचना मिली। घटना के बाद प्रशासन और राहत-बचाव एजेंसियों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अब तक 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि अन्य लोगों की तलाश और सुरक्षित निकासी के लिए अभियान जारी है।

जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार शाम करीब 7:05 बजे मायापुर क्षेत्र में हुई। यहां टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल का निर्माण कार्य एचसीसी कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। इसी दौरान टनल के अंदर अचानक मलबा और पानी भर गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया।

IMG 20260813 WA0022

रेस्क्यू टीमों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच अभियान चलाते हुए अब तक 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। टनल में मलबा और पानी भरे होने के कारण बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद शेष लोगों की तलाश और सुरक्षित निकासी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रवाना

घटना की गंभीरता को देखते हुए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं। वहीं डीआईआरएफ, स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ के जवान मौके पर रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए हैं। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य के लिए आवश्यक संसाधन मौके पर जुटाए जा रहे हैं।

IMG 20260813 WA0021

जिला प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल प्राथमिकता टनल में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही घटना में फंसे लोगों की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फिलहाल टनल में बचाव अभियान लगातार जारी है। प्रशासन और राहत-बचाव एजेंसियां समन्वय के साथ काम कर रही हैं। घटना को लेकर प्रशासन की ओर से लगातार अपडेट लिया जा रहा है और आगे की जानकारी के आधार पर राहत एवं बचाव कार्य को तेज किया जा रहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योगेन्द्र रावत उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य नियुक्त

Fri Aug 14 , 2026
हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में नई नियुक्ति की गई है। राज्यपाल की ओर से संविधान के अनुच्छेद 316(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए योगेन्द्र रावत को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार का सदस्य नियुक्त किया गया है। नियुक्ति आदेश के अनुसार योगेन्द्र रावत का कार्यकाल कार्यभार […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!