वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के चुनाव सम्पन्न, प्रेम सिंह चौहान बने प्रांतीय अध्यक्ष, सुनील कुमार पुंडीर महामंत्री निर्वाचित, सर्वसम्मति से चुनी गई पूरी कार्यकारिणी 

देहरादून। उत्तराखण्ड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के प्रांतीय चुनाव रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी सूर्य प्रकाश राणाकोटि की देखरेख में सम्पन्न हुई, जबकि चुनाव अधिकारी के रूप में नन्द लाल जोशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चुनाव के दौरान राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और अनुशासित तरीके से सम्पन्न कराई गई। इस चुनाव की खास बात यह रही कि संगठन की पूरी कार्यकारिणी सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई, जिससे कर्मचारियों के बीच संगठन के प्रति विश्वास और एकजुटता स्पष्ट दिखाई दी।

घोषित परिणाम के अनुसार प्रेम सिंह चौहान को उत्तराखण्ड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन का प्रांतीय अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया, जबकि सुनील कुमार पुंडीर को प्रांतीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा बुद्धि सिंह राणा वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने हैं। उपाध्यक्ष पद पर महेन्द्र सिंह गेडा, ललित चन्द जोशी, ध्यान सिंह अधिकारी और रणजीत सिंह रावत निर्वाचित हुए। संगठन के कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्याम सिंह तोमर को दी गई है।

वहीं सौरभ पाण्डे उप महामंत्री, सुरेन्द्र कुमार और सुन्द राम जिन्टा संयुक्त मंत्री चुने गए हैं। संगठन मंत्री पद पर विवेक नैथानी और बीर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की गतिविधियों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से मीडिया तक पहुंचाने के लिए कीरत सिंह नेगी, बिरेन्द्र सिंह रावत, राकेश ध्यानी और दीपक सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान ने कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाते हुए उनके समाधान के लिए प्रबंधन और सरकार से लगातार संवाद किया जाएगा। वहीं महामंत्री सुनील कुमार पुंडीर ने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और संगठन कर्मचारियों के अधिकारों तथा समस्याओं के समाधान के लिए मजबूती से कार्य करता रहेगा।

चुनाव अधिकारियों ने भी पूरी प्रक्रिया के शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर संतोष व्यक्त किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री दरबार साहिब में आस्था का महासागर, श्री झण्डे जी पर झुके लाखों शीश, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से गूंजी द्रोणनगरी

Sun Mar 8 , 2026
श्री दरबार साहिब में शाम 4 बजकर 12 मिनट पर हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण देहरादून। “झण्डा चढ़या चढ़या ए देरादून, संगतां मनाले खुशियां, खुशियां नाल मनाईये जन्मदिन सद्गुरु दा, देखो-देखो गुरां दा झण्डा चढ़या” जैसे ही यह श्रद्धा से भरे स्वर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!